नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव में एक हिसक जानवर ने बछड़े का शिकार किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के पूरब दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक बाग में बछड़े के अवशेष देखे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुष्टि की कि बछड़ा किसी हिंसक जानवर का शिकार हुआ है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत है।अब्दुल्लागंज रेंज अधिकारियों ने जांच शुरू की