हाथरस: गांव पोरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गंभीर घायल व्यक्ति मिला, स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के पोरा स्टेशन रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग गंभीर घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आई है जिसका डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है लेकिन व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है घायल अलीगढ़ का बताया गया है