सिरोही: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज, मंत्री ओटाराम देवासी ने किया शुभारंभ, मातृशक्ति को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
Sirohi, Sirohi | Sep 17, 2025 सिरोही जिला अस्पताल के जनाना परिसर में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती पूजन से किया गया। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि थे, जबकि सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी मौजूद रहे।