बाराबंकी जनपद में नहर किनारे एक खाली प्लॉट में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई हो।