पलिया: इकराम नगर में करंट का कहर, भीगी शर्ट तार पर डालते समय 13 साल के किशोर की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकराम नगर में हृदयविदारक हादसा हुआ। जहां 13 वर्षीय किशोर आकिब पुत्र शरीफ मदरसे जाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान उसने बारिश में भीगी शर्ट सूखाने के लिए घर के बाहर लगे लोहे के तार पर डालनी चाही। दुर्भाग्यवश तार मैं अचानक बिजली का करंट उतर आया और आकिब करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।