महोबा: अलीपुरा गांव में दिवाली नृत्य प्रतियोगिता और मेला का भव्य आयोजन, लठमार दिवाली ने बुंदेली संस्कृति को जीवंत किया
Mahoba, Mahoba | Nov 1, 2025 दिवाली नृत्य प्रतियोगिता और मेला का रंगारंग आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों, बच्चों और युवाओं ने ढोलक-नगाड़ों की थाप पर लठमार दिवाली की शानदार प्रस्तुति देकर बुंदेली संस्कृति को जीवंत कर दिया। छोटी बच्चियों ने आत्मरक्षा और साहस का संदेश देते हुए करतब दिखाए। इस आयोजन का उद्देश्य बुंदेली परंपराओं को जीवंत रखना है।