रहुई: महादेव स्थान रहुई के वार्ड नंबर 7 में एक महीने से नल-जल योजना ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रहुई बाजार के लोग
Rahui, Nalanda | Jun 19, 2026 नगर पंचायत रहुई के वार्ड संख्या 7 स्थित महादेव स्थान में लगा नल-जल योजना का मोटर खराब होने से पिछले लगभग एक महीने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके कारण वार्ड संख्या 2 सहित आसपास के 100 घरों में भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग रहुई बाजार निवासी सूरज नारायण सिन्हा, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार, राजेश विश्वकर्मा, अवधेश गिरी,