बड़ौद: खबर का असर: नगर परिषद ने सोमवार को नगर में प्रमुख स्थानों पर ठंडे पानी के लिए अस्थाई प्याऊ लगाए
पब्लिक एप के संवाददाता द्वारा जनसमस्या को लेकर रविवार 20 अप्रैल को भीषण गर्मी को देखते हुवे खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें नगर में एक मात्र प्याऊ के चलते आमजन को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था।जिसको देखते हुवे नगर परिषद बडौद द्वारा सोमवार सुबह 10 बजे बाद से नगर के गांधी चौक, डग मार्ग,सुभाष मार्ग सहित आदि स्थानों पर आमजन के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की