रावतभाटा: रात के अंधेरे में आग का तांडव: रावतभाटा के गांव मुहादों में पलभर में जली मेहनत, खेत-खलिहान और सपने राख
विजय सिंह ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि रावतभाटा के मुहादों गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अचानक लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी। आग की चपेट में खेतों में रखी गेहूं की फसल, खांखला और पास के खेतों की उपज जलकर खाक हो गई। इतना ही नहीं, घर में खड़ी बाइक और कपड़े भी आग में स्वाहा हो गए। सूचना पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची, जहां पूरण गुर्जर, हरिश