महसी: महसी इलाके में डीजल और पेट्रोल की किल्लत बरकरार, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइनों से किसान परेशान
रविवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। आलम यह रहा कि पेट्रोल पंपों के पास करीब 1 किलोमीटर दूर तक ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की लंबी लाइन दिखाई दी। लाइन में मौजूद लोगों ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल कटाई, मडाई, भूसा बनाने तथा फसल की सिंचाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में डीजल का न मिलना मुसीबत से भरा है।