शाहबाद: समरानियां के पास कार डिवाइडर से टकराई, यूपी से अहमदाबाद जा रहे 6 लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Jun 20, 2026 जानकारी शनिवार शाम 4 बजे मिली समरानियां कस्बे के समीप जीयो पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।