गड़हनी: लभुआनी महोत्सव के दूसरे दिन कई नेताओं ने सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम में पूजा-अर्चना की
प्रखंड के लभुआनी गाँव में माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर हो रहे महोत्सव में आज दूसरे दिन भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा विधायक राकेश ओझा,राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित कई नेताओं ने धाम में पूजा पाठ कर माथा टेका। कई भोजपुरी कलाकारों के द्वारा देवी जागरण किया गया। महोत्सव 3 मई को भंडारा के साथ खत्म होगा।