गुमला: समाजसेवी परी पासवान को महिला विकास स्वरोजगार समिति ने किया सम्मानित
Gumla, Gumla | Mar 31, 2026 शहर के जशपुर रोड स्थित महिला विकास स्वरोजगार समिति के जिला कार्यालय में समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 की विजेता एवं झारखंड-बिहार से विधायक चुनाव लड़ चुकीं समाजसेवी परी पासवान को सम्मानित किया गया। समिति की सचिव एवं समाजसेवी कविता कुमारी ने उन्हें कार्यालय में आमंत्रित किया।