धार: धार में उर्स कमेटी के साथ प्रशासन की बैठक संपन्न, मीना बाजार पर महिला आरक्षक तैनात, झूलों का होगा ऑडिट
धार शहर में 11 दिसंबर से शुरू होने वाले मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती अलैह के 694 वें उर्स को लेकर को लेकर सोमवार को उर्स कमेटी के सदस्यों की कंट्रोल रुम में पुलिस और नगर पालिका के के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में इमरजेंसी स्वास्थय सेवाएं, मवेशियो, सीसीटीवी कैमरे सहित वाहनों के जाम सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।