मुज़फ्फरनगर: बंदर बना 'किडनैपर', मासूम बच्चे को कई घंटों तक बनाया 'बंधक', रोता-बिलखिलाता बच्चा, डर और दहशत में बदला घर का माहौल
मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां घर में घुसे बंदर ने 3 महीने के मासूम को करीब 2 घंटे तक अपने पास बैठाए रखा। बच्चा बेड पर लेटा था, तभी बंदर कमरे में आ गया। परिजन डर गए और उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में रेस्क्यू टीम ने मोबाइल वीडियो दिखाकर बंदर को हटाया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।