बरवाडीह: छिपादोहर पुलिस की तत्परता से युवक को मिला गुम हुआ मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघ टोला निवासी निशांत कुमार का गुम हुआ मोबाइल फोन छिपादोहर पुलिस की सक्रियता और तत्परता से बरामद कर लिया गया। सोमवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी याकिन अंसारी ने मोबाइल को विधिवत निशांत कुमार को सुपुर्द किया।