गोपालपुर: घर में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव में घर में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अंकित गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गोपालपुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।