रहुई: सिविल सर्जन ने सीएचसी रहुई का किया औचक निरीक्षण, तीन कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
Rahui, Nalanda | Jan 8, 2026 नालंदा के नव नियुक्त सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, संधारण पंजी तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने अस्पताल के टूटे बाउंड्री वॉल का अवलोकन