बक्सर: बक्सर के आईटीआई परिसर में 24 दिसंबर को रोजगार शिविर का आयोजन होगा
Buxar, Buxar | Dec 21, 2024 बक्सर स्थित आईटीआई परिसर में 24 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने शाम 4 बजे बताया कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में 24 दिसंबर को संयुक्त श्रम भवन जो आईटीआई परिसर अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। नियोक्ता ने कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी है।