प्रीत विहार: आईएसबीटी आनंद विहार में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूर्वी जिला पुलिस ने आईएसबीटी आनंद विहार पर नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कुलियों और निजी सुरक्षा गार्डों को कानून की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सार्वजनिक स्थलों पर कार्यरत यह अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से पूरी तरह अवगत हों