बदायूं: अल्लीपुर टप्पा हबेली गांव में खेत पर पानी लगाने गए किसान को ट्यूबवेल बंद करते समय करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | May 11, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के अलीपुर टप्पा हवेली गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम सिंह पुत्र मुकुंदी खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह रात में अपने खेत पर खेत में पानी की भराई करने गए थे। कि उन्होंने ट्यूबवेल बंद किया। तभी उन्हें करंट लग गया और झुलसकर वह घायल हो गए और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।