पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की, पेट्रोल के दाम बढ़ने से मेहनताना घटाने पर नाराज
Purnea East, Purnia | May 23, 2026
पूर्णिया में प्रसिद्ध क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंकिट' के डिलीवरी बॉयज ने कंपनी की नई भुगतान नीति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. एक तरफ लगातार आसमान छूती पेट्रोल की कीमतोसी भीषण महंगाई और ईंधन के बढ़ते खर्च के बीच कंपनी ने उन्हें राहत देने के बजाय उनका प्रति किलोमीटर का मेहनताना 10 रुपये से घटाकर महज 7 से 8 रुपये कर दिया है.