बिसौली: बिसौली नगर में अटल चौक पर पानी पीते ही अधेड़ की हुई मौत, मृतक दवा लेने जा रहे थे
Bisauli, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूँ जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी वीरपाल पुत्र नोनीहाल की अचानक मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वीरपाल अपने भाई छत्रपाल के साथ रोडवेज बस से बदायूँ दवा लेने जा रहे थे। वीरपाल टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे और इलाज के लिए घर से निकले थे।