मेराल: गढ़वा के बॉक्सरों का जलवा, 11 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
रांची स्थित गुरु नानक हाई सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 31 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि जूनियर ब