रामपुर: जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल अफसरों को दिए आवश्यक निर्देश
जिला जज समेत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का निरीक्षण किया है। इस दौरान जेल अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। यह तस्वीर गुरुवार की शाम 5:30 बजे की है जब जेल निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक जेल से बाहर निकले हैं जेल के भीतर रसोई, चिकित्सालय, समेत अन्य चीजों का जायजा लिया है। व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं ।