चूरू शहर के वार्ड संख्या 43 में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के मामले में बुधवार को दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली थाने पहुंचकर परिवाद दिया। इससे पहले पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वार्ड 43 की महिला ने शाम 7 बजे करीब बताया कि 8 मार्च की रात उसका बेटे अंकित और उसके दोस्त घर के बाहर कार्यक्रम के दौरान नाच रहे थे।