बाड़मेर जिले के हापों की ढाणी उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार शाम 6:00 बजे छुट्टी के बाद ग्रेड थर्ड टीचर शराब के नशे में गैलेरी में सोते हुए मिला। जिसका वीडियो बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वायरल भी हो रहा है।मामले में कार्यवाहक प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर चार दिन पहले ही डेपुटेशन पर लगाया था, लेकिन घटना सामने के बाद उसे तुरंत रिलीव कर दिया गया था।