चूरू: नगर परिषद का प्रभावी कदम, अभय कमाण्ड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से कचरा फैलाने वालों पर रखी नजर, फूल देकर की समझाइश
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू जिला मुख्यालय पर कचरा फेलाने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से अब कचरा फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के आरंभ में शहर के कुछ लोगों को चिन्हित कर उन्हें फूल देकर समझाइश की गई है। भविष्य में कचरा फैलाते पाए जाने पर दोषियों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।