चूरू: चांदनी चौक स्थित धानुका धर्मशाला में आयोजित भागवत कथा में साध्वी करूणागिरी ने सुनाया गोवर्धन पर्वत से जुड़ा प्रसंग
Churu, Churu | Nov 8, 2024 शहर के धानुका धर्मशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन शुक्रवार शाम पांच बजे कथा वाचक साध्वी करुणागिरी ने बताया भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी अंगुली पर उठाकर मथुरा, गोकुल, वृंदावन के लोगों को घनघोर बारिश से बचाया था। भगवान कृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठा कर रखा, भागवत कथा में भक्तों को गोवर्धन पूजा का वर्णन हुआ।