चूरू: मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने सादुलपुर के रेस्टोरेंट से बाल श्रमिक को मुक्त कराया, बाल कल्याण समिति के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने सादुलपुर के एक रेस्टोरेंट में कार्यवाही करते हुए एक बालक को बाल श्रम से मुक्त करवाया है। रेस्क्यू किए गए बालक को चूरू की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।