चूरू: चूरू के भामासी गांव छपरे में लगी आग, दो गाय जिंदा जल गईं
Churu, Churu | Feb 6, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार दूधवाखारा थाना क्षेत्र के भामासी गांव में गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि एक किसान के घर में बने छपरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में छपरे में बंधी 2 गायें जिंदा जल गईं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था।आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।