चूरू: सरदारशहर में शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर रेलिंग लगाने को लेकर संचालक और परिषद में विवाद
Churu, Churu | Feb 6, 2026 सरदारशहर में शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर रेलिंग लगाने के कार्य को लेकर विवाद हो गया। नगर परिषद की टीम काम शुरू करने पहुंची तो होटल संचालक ने अपने प्रतिष्ठान के सामने कुछ दूरी तक रेलिंग नहीं लगाने की मांग रखी। इस पर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।