चूरू: भामासी में छपरे में आग लगने से दो गायें जिंदा जल गईं
Churu, Churu | Feb 6, 2026 चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के भामासी गांव में गुरुवार रात किसान पनाराम जाट के घर के छपरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। छपरे में लोहे की सांकल से बंधी दो गायें बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जल गईं, जबकि परिजनों ने एक अन्य गाय को सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया,