चूरू: NH-11 पर दो स्थानों पर चार वाहनों की भिड़ंत, जनहानि नहीं हुई
Churu, Churu | Feb 6, 2026 चूरू के रतनगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर दो अलग-अलग जगह चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। पहली घटना गुंसाईसर फांटा के पास ओवरटेक के दौरान दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुई, जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी घटना जयपुर पुलिया के पास हुई, जहां पशु चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटों से लदे ट्रक से टक्कर हो गई ।