धौलपुर: ठगी के शिकार लोगों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पैसा वापिस दिलवाने की मांग की
नौकरी का झूठा झांसा देकर ठगी करने वाले प्रमोद शर्मा के खिलाफ आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक धौलपुर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रमोद शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा, उसके भाई मनोज शर्मा और साले संदीप शर्मा आदि ने मिलकर ठगी की है। उन्होंने प्राइवेट कंपनी, सरकारी निकाय, फर्म तथा एनजीओ आदि में नौकरी लगवाने की एवज में धौलपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को झूठा