पीरो: गैस की किल्लत पर प्रशासन का एक्शन, पीरो में होटलों और दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Piro, Bhojpur | Mar 20, 2026 घरेलू गैस की कमी से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पीरो अनुमंडल प्रशासन ने घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ते हुए शहर के होटलों, रेस्टोरेंट्स और फुटपाथी दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। शुक्रवार के शाम 5:00 के करीब बताया गया की अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई।