उन्नाव: मोतीनगर में हुई मारपीट में पूर्व विधायक के बेटे सहित 3 लोग घायल
Unnao, Unnao | Nov 10, 2025 उन्नाव शहर के मोती नगर स्थित एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में रविवार देर रात खाने के विवाद को लेकर जमकर बवाल हो गया है। सफीपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक के बेटे और उनके साथियों से रेस्टोरेंट संचालक पक्ष के लोगों ने मारपीट की है ऐसा आरोप है। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और बांके तक चले, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।