बलौदा: कमरीद गांव के तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, नहाने के लिए गया था व्यक्ति, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कमरीद गांव के तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम पुरुषोत्तम यादव है और वह तालाब नहाने के लिए गया था. मौके पर लोगो की भीड़ जुटी हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कमरीद गांव के तालाब में पुरुषोत्तम यादव नहाने के लिए गया था और वह तालाब में डूब गया।