पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में असुरा स्कूल के मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि कोच अनु पूर्ति एवं उर्मिला होनहागा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।