कहरा: सहरसा डीएम ने महिला संवाद कार्यक्रम के तहत 10 प्रखंडों में 12 संवाद रथ रवाना किए
Kahara, Saharsa | Apr 18, 2025 सहरसा जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत सहरसा समाहरणालय से सहरसा डीएम वैभव चौधरी ने 10 प्रखंडों में 12 संवाद रथों को रवाना किया है। यह संवाद रथ 16 जून तक सहरसा जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंच कर महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेगी। आज जिस कार्यक्रम का आगाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 50 संवाद रथों को हरी झंडी दिखाकर किया है।