कोडरमा: अग्रसेन भवन में नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट की बैठक, कांवर यात्रा में एक लाख भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था
बैठक में तय किया गया कि इस बार 4 अगस्त को ध्वजाधारी धाम में करीब 1 लाख भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा, 5 अगस्त को होटल पीजी विराज में एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब ट्रस्ट का विधिवत पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि यह सेवा स्थायी और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़े।