बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 100 रिक्तियों के विरुद्ध 52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर ही चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि डसेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अशोक कुमार ने जॉब कैम्प में आये अभ्यर्थियों को बिंदुबार बताया.