बेगूसराय: बलिया में एक बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, हथियार के साथ 01 अपराधी गिरफ्तार
बलिया में एक बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान दो देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गुंजन सिंह उर्फ गुज्जा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने कहा कि बलिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि भगतपुर स्थित नगरगामा चौक के पास एक युवक हथियार लिए हुए है.