बेगूसराय: 12 अगस्त को ITI कैंपस में आयोजित होगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी बहाली, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 12 अगस्त को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां टेक्नीशियन के 100 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित होगा.