मांगरौल: सीसवाली थानाधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर देखे सुरक्षा इंतजाम सीसीटीवी कैमरे लगाने की दी हिदायत
Mangrol, Baran | Aug 10, 2024 सीसवाली थाना अधिकारी छोटू लाल वर्मा ने पुलिस स्टाफ के साथ सीसवाली में स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर जाकर वहां सुरक्षा के इंतजाम देखे। सभी पेट्रोल पंपों के मालिकों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी तथा किसी प्रकार की कोई भी घटना होने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।