अलक्ष्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल का 23वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा सहित विद्यालय प्रबंधन ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।बच्चों ने स्वागत गीत,सरस्वती वंदना व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।