चौबेपुर राजवाड़ी में युवक का शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2024 चौबेपुर थाना के राजवाड़ी तरी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसीपी सारनाथ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।