शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में एसपी के दिशा—निर्देश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर न्यायालय से वांछित चल रहे गांव भूरा निवासी फरमान उर्फ फानू को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।