अमानगंज: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर राहगीरों को चहलकदमी करते दिखा बाघ, बीच सड़क पर बाघ को देख राहगीरों के वाहन थमे
पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है यही कारण है कि देश के कोने-कोने से पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करने आ रहे हैं। हालांकि अब पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ सड़कों में भी स्वच्छंद विचरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं ऐसा ही नजर मंगलवार की सुबह 8:00 से 9:00 के बीच पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग में देखने को मिला