बांधवगढ़: उमरिया जनसुनवाई में 135 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में कलेक्टर राखी सहाय और जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने 135 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। पारिवारिक विवाद, भूमि सीमांकन, पट्टा, पेंशन, पीएम आवास, पीएम किसान और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मामलों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पारिवारिक उत्पीड़न के मामलों में एसडीएम को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है